इसी मामले पर पिछले कुछ दिनों से राजनीति भी शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई नेताओं ने इस मामले पर अपनी-अपनी राय दी है। कुछ फैंस का मानना है कि यह मैच नहीं होना चाहिए और इससे पाकिस्तान को करारा जवाब मिलेगा। वहीं, कुछ फैंस चाहते हैं कि यह मैच हो और हराकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
यही वजह है कि ट्विटर पर फिलहाल #बॉयकॉट पाकिस्तान (#Boycott Pakistan) और बैन पाक क्रिकेट काफी ट्रेंड कर रहा है। आइये नजर डालते कुछ रिएक्शंस पर...
आकाश तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि तीन अंक गंवाना ज्यादा बेहतर है बजाय कातिलों के साथ मैच खेलने के। पाकिस्तान के कातिल भारतीय जवानों और भारत के लोगों की हत्या कर रहे हैं। हमें कोई शर्मा नहीं है अगल मैच नहीं होता है तो। हमें दुनिया को दिखाना चाहिए कि हम पाकिस्तान के खिलाफ हैं।
मनन पटेल नाम के यूजर ने लिखा कि आईसीसी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सबसे ज्यादा रेवेन्यू देता है, ऐसे में पाकिस्तान को ही विश्व कप से निकाला देना चाहिए। दिशा मिश्रा नाम की यूजर ने लिखा- देश किसी भी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमें पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं रखना है। कीचड़ में हाथ डालने से हमारे ही हाथ गंदे होंगे।
भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच टी-20 में आखिरी मुकाबला 2016 टी-20 विश्व कप के दौरान हुआ था। हालांकि वनडे में ये दोनों टीम 2019 विश्व कप में भी भिड़ी थी।