फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, शाहरुख-वरुण समेत ये स्टार मचाएंगे धमाल

Wed, 21 Feb 2024 08:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन समारोह 23 फरवरी को शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इसमें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन,टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और शाहिद कपूर धमाल मचाएंगे। 
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दूसरे सीजन का आगाज 23 फरवरी को होगा। गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले बीसीसीआई एक धमाकेदार उद्घाटन समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इसमें बॉलीवुड का भी तड़का लगेगा। उद्घाटन समारोह में अभिनेता शाहरुख खान भी परफॉर्म करेंगे। उनके साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम एक्टर प्रशंसकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह 23 फरवरी को शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इसमें कार्तिक आर्यन,टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और शाहिद कपूर धमाल मचाएंगे। पिछली बार उद्घाटन समारोह में कियारा आडवाणी और कृति सेनन जैसे स्टार ने परफॉर्म किया था। वहीं, सिंगर एपी ढिल्लों ने अपने गानों से फैंस का दिल जीता था।

दो शहरों में खेला जाएगा टूर्नामेंट
यह टूर्नामेंट 23 फरवरी से 17 मार्च तक खेला जाएगा। पिछले साल की तरह कुल पांच टीमें 22 मैच खेलेंगी। हालांकि, इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, पिछले साल यह लीग मुंबई और नवी मुंबई के दो स्टेडियम में खेला गया था। हालांकि, इस बार इस लीग की मेजबानी मुंबई के इतर बेंगलुरु और दिल्ली को दी गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में होगा फाइनल
टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद सभी पांच टीमें दिल्ली आ जाएंगी, जहां एक एलिमिनेटर समेत फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग राउंड में 20 मुकाबले खेले जाएंगे और इसके बाद एलमिनेटर और फाइनल मैच खेला जाएगा। लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी। 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर मुकाबला नहीं खेला जाएगा। हर दिन एक ही मैच होगा। एलिमिनेटर 15 मार्च और फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें