फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy: रोहित और कोहली दलीप ट्रॉफी में लेंगे हिस्सा? सामने आई जानकारी, पहले दौर का स्थान भी बदला

Mon, 12 Aug 2024 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर भारत के अन्य कुछ स्टार खिलाड़ी के हिस्सा लेने की उम्मीद है। सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को हालांकि छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन
रोहित-कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दलीप ट्रॉफी के दौर के मुकाबले में परिवर्तन किया है। पहले इसका आयोजन अनंतपुर में होना था, लेकिन अब इसे बेंगलुरु में कराने का फैसला लिया गया है। इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर भारत के अन्य कुछ स्टार खिलाड़ी के हिस्सा लेने की उम्मीद है। सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को हालांकि छूट दी जा सकती है। टूर्नामेंट में भाग लेने का फैसला पूरी तरह से उन पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

क्यों किया गया परिवर्तन?
दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के दो सेट के मैच आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में पांच सितंबर से होने थे लेकिन अब उनमें से एक को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराया जाएगा ताकि लॉजिस्टिक की समस्या नहीं आए। अनंतपुर बेंगलुरु से 230 किलोमीटर दूर है और हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ भी नहीं है। एक सूत्र ने बताया, कुछ शीर्ष खिलाड़ियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है ताकि उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले लाल गेंद के क्रिकेट का अनुभव हो जाए। 
विज्ञापन

पंत भी लेंगे हिस्सा?
भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट 19 सितंबर से चेन्नई में और 27 सितंबर से कानपुर में खेलने हैं। रोहित और विराट खेलने पर फैसला खुद लेंगे लेकिन रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, केएल राहुल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव के इसमें खेलने की उम्मीद है। बुमराह और अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले सीधे टीम से जुड़ेंगे। चयनकर्ता ऋषभ पंत को भी दलीप ट्रॉफी में खेलते देखना चाहते हैं। अगर ऐसा होता है कि दिसंबर 2022 की कार दुर्घटना के बाद यह उनका पहला लाल गेंद का टूर्नामेंट होगा। पंत ने आईपीएल 2024 से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी और टी20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे। सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे मोहम्मद शमी इसमें नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें