फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI ने पूर्व विकेटकीपर सबा करीम को दी बड़ी जिम्मेदारी, घरेलू क्रिकेट में आएगा क्रांतिकारी बदलाव!

Sat, 23 Dec 2017 03:58 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
saba karim - फोटो : File
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को पूर्व विकेटकीपर सबा करीम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अपना जनरल मैनेजर ऑपरेशंस नियुक्त किया है। बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने ट्विटर पर ट्वीट करके इस बात की जिम्मेदारी दी और सबा करीब को बीसीसीआई में शामिल होने पर बधाई दी। 
विज्ञापन


बीसीसीआई द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के बाद अब सबा करीब की नजर घरेलू क्रिकेट में होने वाले मैचों की परिस्थितियों पर होगी। 50 वर्षीय सबा करीब एक जनवरी 2018 से इस पद को संभालेंगे। सबी करीब टीम इंडिया की ओर एक टेस्ट और 34 वन-डे मैचों खेल चुके हैं। इसके अलावा वो 120 प्रथम श्रेणी और 124 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। 

2000 में एशिया कप के दौरान अनिल कुंबले की बॉलिंग पर विकेटकीपिंग करते वक्त उनकी आंख में बॉल लगने कारण उन्हें वक्त से पहले इंटरनेशल करियर से संन्यास लेना पड़ा था। कुंबले की बॉल लगने के बाद लंबे समय तक करीम को एक आंख से दिखाई नहीं देता था।  
विज्ञापन

  @BCCI announces Saba Karim as the new GM Cricket Operations - Welcome Onboard, look forward to working with you. — Rahul Johri (@RJohri) December 23, 2017

सबा को यह पद एमवी श्रीधर की जगह पर दिया गया है। श्रीधर पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन बाद में हार्ट अटैक की वजह से उनकी मृत्यु हो गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें