फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड से खेलेगी वनडे सीरीज, बीसीसीआई ने जारी किया कार्यक्रम

Mon, 14 Oct 2024 06:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीनों मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे। भारतीय महिला टीम फिलहाल टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है और इस टूर्नामेंट के बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का वनडे सीरीज का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तीन मैचों की यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीनों मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे। भारतीय महिला टीम फिलहाल टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है और इस टूर्नामेंट के बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी। 
विज्ञापन

यह सीरीज आसीसी महिला वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए काफी अहम है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम 24 अक्तूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के अगले दो मुकाबले 27 और 29 अक्तूबर को खेले जाएंगे। यह सीरीज टीम इंडिया के लिए आगामी विश्व कप से पहले अपने कौशल को निखारने का एक अच्छा अवसर है। 

भारतीय टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इससे भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा और अब टीम न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर है। न्यूजीलैंड के लिए भी भारत के खिलाफ सीरीज अहम होगी क्योंकि उसकी नजरें 2025 वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने पर टिकी होंगी। फिलहाल भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। 

न्यूजीलैंड की महिला टीम पर आईसीसी महिला चैंपियनशिप में अंक सुरक्षित करने और अपनी स्थिति में सुधार करने का दबाव होगा। दिलचस्प बात यह है कि भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष और महिला टीमों के बीच एक ही समय पर सीरीज खेली जाएगी। पुरुष टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्तूबर से बेंगलुरु में हो रही है। 
 

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है...
पहला वनडेः 24 अक्तूबर
दूसरा वनडेः 27 अक्तूबर
तीसरा वनडेः 29 अक्तूबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें