फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs ZIM: लिटन दास-महमूदुल्लाह के अर्धशतकों से संभला बांग्लादेश, मुजरबानी ने झटके 3 विकेट

Thu, 08 Jul 2021 08:58 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक, लिटन दास और महमूदुल्लाह ने अर्धशतक लगाए। 
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम जिंबाब्वे - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजबान जिंबाब्वे और बांग्लादेश के बीच इन दिनों हरारे में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश अब तक सम्मानजनक स्थिति में हैं। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेहमान टीम 8 विकेट पर 294 रन बनाने में सफल रही। बांग्लादेश की तरफ से कप्तान मोमिनुल हक, लिटन दास और महमूदुल्लाह ने अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जिंबाब्वे की तरफ से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। 

विज्ञापन


हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मेहमान टीम की शुरूआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 4 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए सैफ हसन खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद दूसरे ओपनर शादमन इस्लाम भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुके और वह 23 बनाकर आउट हुए। 

तीसरे नंबर पर बैंटिंग करने आए नजमुल होसैन शांतो भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। 68 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश दबाव में था। ऐसे में कप्तान मोमिनुल हक ने जिम्मदारी भरी पारी खेलते हुए 70 रन बनाए। इसके बाद मध्यक्रम में मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन जल्दी आउट हो गए। 
विज्ञापन


सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लिटन दास ने महमूदुल्लाह के साथ बांग्लादेश की पारी को आगे बढ़ाया। लिटन ने शानदा बललेबाजी करते हुए 95 रन बनाए। वहीं महमूदुल्लाह 54 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों खिलाड़ियों कि इन पारियों के चलते मेहमान टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 294 रन बनाने में सफल रही। जिंबाब्वे के लिए सबसे अधिक 3 विकेट ब्लेसिंग मुजरबानी ने लिए। उनके अलावा डोनाल्ड ट्रिपानो और विक्टर नाइची ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें