फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAN vs NZ: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के बाद अब टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को हराया

Thu, 09 Sep 2021 01:08 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के चौथे मैच को जीतकर बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती है। पांच मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने 3-1 की निर्णयायक बढ़त हासिल कर ली है।  
विज्ञापन
विकेट लेने के बाद खुशी मनाते बांग्लादेश के खिलाड़ी - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच जीतकर बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम मीरपुर ढाका में खेले गए मुकाबले में मेजबानों कीवी टीम को 6 विकेट से शिकस्त दी। मैच के दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ी छाए रहे और उनके आगे न्यूजीलैंड की एक न चली। कीवियों ने मैच जीतने के लिए बांग्लादेश को 94 रनों का टारगेट दिया जो उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की निर्णयायक बढ़त हासिल कर ली। यह पहली बार हुआ है जब बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती है। इससे पहले बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 2-1 और ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से टी-20 सीरीज में हराया था। 

विज्ञापन


नसुन और मुस्तफिजुर ने ढाया कहर

मीरपुर ढाका में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट उस समय गिर गया जब कीवी टीम का खाता भी नहीं खुला था। सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद फिन एलन भी ज्यादा देर नहीं टिके और वह 12 रन बनाकर चलते बने। वहीं टॉम ल़ॉथम ने भी निराश किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विल यंग ने 46 रनों की पारी खेली। 

बांग्लादेश की कहर बरपाती हूई गेंदों का जवाब न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज के पास नहीं था। न्यूजीलैंड के मध्यक्रम पर नजर डाली जाए तो हेनरी निकोल्स 1, कोलिन डि ग्रैंडहोम शून्य, टॉम ब्लंडेल 4, कोल मैकोनी शून्य, एजाज पटेल 4, ब्लेयर टिकनर 2 और हैमिश बेनेट बगैर खाता खोले नाबाद रहे। इस तरह न्यूजीलैंड ने अपनी पारी में 93 रन बना सका। बांग्लादेश की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए नसुम अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 4-4 विकेट लिए। 
विज्ञापन


महमूदुल्लाह ने खेली कप्तानी पारी

94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट  रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए लिटन दास 6 रन बनाकर आउट हुए। शाकिब अल हसन भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और वह 8 रन बनाकर चलते बने। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मुशफिकुर रहीम अपना खाता भी नहीं खोल पाए। एक समय बांग्लादेश के तीन विकेट 32 रन पर गिर गए थे। इसके बाद महमूदुल्लाह ने पारी को संभाला। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 43 रन बनाकर बांग्लादेश को छह विेकेट से जीत दिला दी। 

बांग्लादेश ने जीती लगातार तीसरी सीरीज

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरी बार टी-20 सीरीज जीती है। इससे पहले बांग्ला टाइगर्स ने जिम्बॉब्वे को 2-1 और ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से टी-20 सीरीज में शिकस्त दी थी। अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और अंतिम मैच 10 सितंबर को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें