फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बांग्लादेश-नेपाल मैच में माहौल हुआ गर्म, रोहित से भिड़े तंजीम हसन साकिब; जानिए वजह

Mon, 17 Jun 2024 03:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटाउन

सार

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट तंजीम हसन साकिब ने लिए। घातक गेंदबाज ने चार विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 1.75 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ सात रन खर्च किए। इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
तंजीम-रोहित - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने सोमवार को नेपाल के खिलाफ 21 रनों से जीत हासिल की। इसी के साथ टीम ग्रुप डी से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने आठ अंकों के साथ सुपर-8 में एंट्री की थी। इस मैच में बांग्लादेश की जीत के हीरो रहे तंजीम हसन साकिब की नेपाल के कप्तान रोहित पॉडेल से भिड़ंत हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

तंजीम-रोहित - फोटो : ICC/T20 World Cup
क्या है मामला?
दरअसल, यह घटना नेपाल की पारी के तीसरे ओवर की है। बांग्लादेश की तरफ से तंजीम हसन साकिब गेंदबाजी कर रहे थे। पहली पांच गेंदों में कोई रन नहीं बना। तंजीम दो विकेट लेकर कहर बरपा रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने डिफेंस किया। हालांकि, इस पर भी कोई रन नहीं बना। तंजीम नेपाल के कप्तान को घूरने लगे जिसके बाद रोहित भी उनके पास चले गए। दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद माहौल गर्म होता देख अन्य खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रोहित बांग्लादेशी गेंदबाज को दूर जाने के लिए कह रहे हैं। 
 
विज्ञापन

तंजीम-रोहित - फोटो : ICC/T20 World Cup
तंजीम ने बरपाया कहर
किंग्सटाउन के ऑर्नोस वेल ग्राउंड में खेले गए इस मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में नेपाल 19.2 ओवर में 85 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट तंजीम हसन साकिब ने लिए। घातक गेंदबाज ने चार विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 1.75 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ सात रन खर्च किए। इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें