फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babar Azam Record: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बने

Sun, 17 Jul 2022 06:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 228 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर लिए। वहीं, कोहली ने 232 पारियों में ऐसा किया था। सुनील गावस्कर ने 243 पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में पाकिस्तान की स्थिति खराब है। श्रीलंका ने पहली पारी में 222 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए। पाक की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 119 रन की पारी खेली। इस मैच में 21 रन बनाते ही बाबर ने एक खास मुकाम हासिल किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन


सबसे तेज 10000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज
बैटर पारियां
बाबर आजम 228
विराट कोहली 232
सुनील गावस्कर 243
जावेद मियांदाद 248
सौरव गांगुली 253

बाबर ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 228 पारियों में 10 हजार रन पूरे कर लिए। वहीं, कोहली ने 232 पारियों में ऐसा किया था। सुनील गावस्कर ने 243 पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे। बाबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले 11वें पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। हालांकि, वह ऐसा करने वाले सबसे तेज पाकिस्तानी बल्लेबाज भी हैं। 

सबसे तेज 10000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज
बैटर पारियां
बाबर आजम 228
जावेद मियांदाद 248
सईद अनवर 255
मोहम्मद यूसुफ 261
इंजमाम उल हक 281
यूनिस खान 284
मिस्बाह उल हक 286
सलीम मलिक 309
मोहम्मद हफीज 328
शोएब मलिक 358
शाहिद अफरीदी 441

बाबर से पहले जावेद मियांदाद ने 248 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। सईद अनवर 255 पारियों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के नाम है। उन्होंने 206 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हाशिम अमला (217 पारियां),  वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (220 पारियां) और जो रूट (222 पारियां) का नंबर रिचर्ड्स के बाद आता है। 
विज्ञापन

बाबर सबसे तेज 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाजों की ओवरऑल लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बाबर को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी। पीसीबी ने ट्विटर पर लिखा- 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन। कप्तान बाबर को यह उपलब्धि हासिल करने वाले 11वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बनने पर बधाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें