फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SA Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला, कब-कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Sat, 23 Oct 2021 09:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रही है। विश्व कप में आने से पहले उसे बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड ने द्विपक्षीय सीरीज में हराया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में है और टीम गत चैंपियन वेस्टइंडीज, आयरलैंड और श्रीलंका को द्विपक्षीय सीरीज में हराकर यहां पहुंची है।
विज्ञापन
AUS बनाम SA टी20 लाइव प्रसारण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप में आज से सुपर-12 मुकाबलों की शुरुआत हो रही है। ग्रुप-1 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से अबू धाबी में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक एक भी विश्व कप खिताब नहीं जीत पाईं और पहली बार इस ट्रॉफी को जीतने के अभियान की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन


कब खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला आज दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले होगा।

कहां खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?
यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जाएगा।

कहां देख सकेंगे ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका का लाइव मैच?
आप ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


दोनों टीमों का स्क्वॉड

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस (उप कप्तान), जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, डब्ल्यू मुलडर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रस्सी वान डर डसेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें