फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज दो घंटे में जीता ऑस्ट्रेलिया: कंगारुओं ने बांग्लादेश को पहले 73 रन पर समेटा, फिर हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत

Thu, 04 Nov 2021 06:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ऑस्ट्रेलिया को अब अपना अगला मुकाबला वेस्टइंडीज से और दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड से खेलना है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में से जो टीम हारेगी, वह विश्व कप से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: एडम जम्पा को बधाई देते साथी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप के 34वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह मैच जीतने में महज दो घंटे का वक्त लगा। बांग्लादेश की टीम का इस मैच में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 15 ओवर में 73 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 6.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड चार मैचों में चार जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। ऑस्ट्रेलिया चार मैचों में तीन जीत और +1.031 रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के भी छह ही अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट के मामले में वह ऑस्ट्रेलिया से पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया को अब अपना अगला मुकाबला वेस्टइंडीज से और दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड से खेलना है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में से जो टीम हारेगी, वह विश्व कप से बाहर हो जाएगी। यह दोनों मुकाबले छह नवंबर को खेले जाएंगे। बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया के मैच में पांच विकेट लेने वाले एडम जम्पा को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। लिटन दास के रूप में टीम को पहला झटका लगा। वह शून्य पर पवेलियन लौटे। इसके बाद तो जैसे विकेटों का तांता लग गया। आठ खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वहीं चार खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में लिटन के अलावा अफिफ होसैन, मेहदी हसन और शोरिफुल इस्लाम हैं। नईम ने 17, कप्तान महमूदुल्लाह ने 16, शमिम होसैन ने 19 रन की पारी खेली। इस तरह पूरी टीम 73 रन पर ढह गई।

2021 में यह चौथी बार है जब बांग्लादेशी टीम 100 का कम स्कोर बना सकी है। इससे पहले टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 76 और न्यूजीलैंड के खिलाफ मीरपुर में भी 76 रन बनाए थे। अबू धाबी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेशी टीम 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इस टी-20 विश्व कप में लगातार दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम 100 से कम का स्कोर बना पाई है। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले मैच में उन्हें 84 पर समेटा था।
 

एडम जम्पा ने 19 रन देकर पांच विकेट झटके
इससे पहले टी-20 विश्व कप में यह कारनामा करने वाली टीम केन्या और अफगानिस्तान है। केन्या ने 2007 और अफगानिस्तान ने 2014 में ऐसा किया था। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एडम जम्पा ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए। यह टी-20 विश्व कप में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तेज गेंदबाज जेम्स फॉकनर के नाम था। उन्होंने 2016 में मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ 27 रन देकर पांच विकेट झटके थे।

एरॉन फिंच और डेविड वार्नर ने मजबूत शुरुआत दिलाई
74 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को एरॉन फिंच और डेविड वार्नर ने मजबूत शुरुआत दिलाई। यह दोनों ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली जोड़ी भी बन गई। इन दोनों ने अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजी करते हुए 1155 रन जोड़ हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वार्नर और शेन वाटसन के नाम था। दोनों ने 1154 रन जोड़ थे। 58 के कुल स्कोर पर तास्किन अहमद ने फिंच को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। वे 20 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

82 गेंद रहते ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बड़ी जीत
इसके बाद अगले ओवर में शोरिफुल ने वार्नर को क्लीन बोल्ड किया। वे 14 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। 67 रन पर दूसरा विकेट गिरा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। मार्श पांच गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य महज 6.2 ओवर यानी 38 गेंदों पर ही पा लिया। यानी टीम 82 गेंद रहते मैच जीत गई। यह टी-20 विश्व कप में गेंद रहते जीतने के मामले में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पहले नंबर पर श्रीलंका है, जिसने 2014 विश्व कप के दौरान नीदरलैंड्स को 90 गेंद शेष रहते हराया था।

टी-20 विश्व कप में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत
           
कितने रन से   टीम खिलाफ जगह, साल
90 श्रीलंका नीदरलैंड्स चटगांव, 2014
82 ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश दुबई, 2021
77 श्रीलंका नीदरलैंड्स शारजाह, 2021
74 न्यूजीलैंड केन्या डरबन, 2007
70 इंग्लैंड वेस्टइंडीज दुबई, 2021
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें