फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज को 39 रनों से हराकर कंगारूओं ने कब्जाई सीरीज

Wed, 06 Feb 2013 06:18 PM IST
केनबरा/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शेन वाटसन के शतक के बाद जेम्स फॉल्कनर (4 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज को सीरीज के तीसरे वनडे में 39 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 330 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 47.3 ओवर में 290 रनों पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज टीम ने नियमित सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल से ओपनिंग कराने के बजाय किरोन पोलार्ड और डिवोन थॉमस को मौका दिया। थॉमस (19) और पोलार्ड (47) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी।

इसके बाद डेरेन ब्रावो ने ड्वेन ब्रावो की जोड़ी ने शानदार अर्द्घशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। डेरेन ब्रावो ने 96 गेंदों में सात चौके और एक छक्का की मदद से 86 रनों की पारी खेली। वहीं ड्वेन ब्रावो 50 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के आउट होने के बाद वेस्ट इंडीज की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
विज्ञापन


मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए क्रिस गेल केवल 2 रन बना सके। निचले क्रम में एंड्रूयू रसेल ने 43 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की पर नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेम्स फॉल्कनर ने 8.3 ओवर में 48 रन खर्च कर 4 विकेट झटके। क्लाइंट मैकेयी को 2 जबकि ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल जॉनसन और मिशेल स्टॉर्क को एक-एक सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 329 रन
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 329 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 111 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 122 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। पिछले कुछ समय से जबरदस्त फॉर्म में चले रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज फिलिप ह्यूजेस ने 86 रन ठोक डाले। आखिरी ओवरो में जॉर्ज बेली ने 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। वेस्ट इंडीज की ओर से कप्तान डेरेन समी और स्पिनर सुनील नारायण को 2-2 सफलता मिली। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें