फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान को एक और झटका, ICC ने लगाया जुर्माना; WTC में हुआ नुकसान

Mon, 18 Dec 2023 10:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान पर आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना लगाया।  पहले टेस्ट में 360 रन की बड़ी हार के बाद पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। पर्थ में खेले गए शुरुआती टेस्ट में उसे 360 रन से हार मिली। इस हार के बाद उसे एक झटका और लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को पर्थ में पहले टेस्ट में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में दो अंक का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


आईसीसी ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा, ''पर्थ में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान को दंडित किया गया था। मेहमान टीम पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उनके कुल दो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक काट लिए गए।'' पाकिस्तान पर आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना लगाया।

पाकिस्तान अंक तालिका में दूसरे स्थान पर
आईसीसी ने कहा, ''खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों को उनके मैच शुल्क का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, क्योंकि उनकी टीम आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहती है।'' पहले टेस्ट में 360 रन की बड़ी हार के बाद पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया। पेनल्टी लगने के बाद उसके अंक प्रतिशत 61.11 हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


पाकिस्तानी कप्तान ने गलती स्वीकारी
इसके अलावा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलने के नियमों के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, प्रत्येक ओवर पूरा न होने पर एक पक्ष पर एक अंक का जुर्माना लगाया जाता है। परिणामस्वरूप पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक कुल दो कम हो गए हैं। औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने अपराध के लिए दोषी ठहराया और उन्होंने सजा को स्वीकार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें