फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs NZ T20 WC Final: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर गावस्कर ने की भविष्यवाणी, कहा- यह टीम जीतेगी खिताब

Sun, 14 Nov 2021 11:10 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी टी-20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच के जरिए आज दुनिया को नया टी-20 विश्व विजेता मिलेगाा। कई क्रिकेट विश्लेषक खिताब जीतने वाली टीम को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 का आज फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान होने वाले इस खिताबी मैच में दुनिया को नया टी-20 चैंपियन मिलेगा। इन दोनों टीमें से किसी ने आज तक टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है। न्यूजीलैंड पहला बार फाइनल में पहुचा है। वहीं, 11 साल पहले 2010 में कंगारू टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन तब इंग्लैंड ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। इस विश्व कप की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया है। जिस तरह कीवियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी की वह काबिलेतारीफ है। उधर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकृष्ट किया है। कुल मिलाकर फाइनल मुकाबले में दोनों टीमें काफी दमदार नजर आ रही हैं। आज होने वाले फाइनल मुकाबले में दोंनों टीमों में से ट्रॉफी कौन उठाएगा इसे लेकर क्रिकेट पंडित भविष्यवाणी कर रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल जीतने वाली फेवरेट टीम के तौर पर चुना है। 

विज्ञापन


गावस्कर बोले- ऑस्ट्रेलिया मेरी फेवरेट टीम

मीडिया से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, मेरे अनुसार ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप जीतने की दावेदार है, वह मेरी फेवरेट टीम है, फटाफट क्रिकेट की बात की जाए तो कीवियों के खिलाफ कंगारुओं का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिनमें 9 मुकाबले कंगारू टीम ने जीते जबकि चार मैच न्यूजीलैंड जीतने में सफल रहा। कीवी टीम ने विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पटखनी देकर फाइनल में एंट्री की। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दमदार पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। 

पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। ऐसे में कीवी कप्तान विलियमसन टीम को चैंपियन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दो साल पहले 50 ओवर के विश्व कप फाइनल में हुई नाइंसाफी का बदला वह खिताब जीतकर लेना चाहेंगे। जबकि, आरोन फिंच अपनी टीम के उन साथियों को विश्व कप जीतकर तोहफा देंगे जो आज आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 कप फाइनल खेलेंगे। साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल हारने वाली कंगारू टीम आज के मुकाबले में किसी तरह की चूक नहीं करना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें