फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के वेड ने की 'बेईमानी', कैच लेने आ रहे वुड को धक्का देकर रोका, अंपायर ने नहीं दिया आउट

Sun, 09 Oct 2022 08:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। इस मैच में एक विवादित घटना घटी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
मैथ्यू वेड और मार्क वुड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पर्थ में खेले गए पहले टी20 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आठ रन से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड के 'बेईमानी' करने का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


दरअसल, वेड जब बल्लेबाजी के लिए आए (16वें ओवर) तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर पांच विकेट पर 158 रन था। 17वें ओवर में मार्क वुड गेंदबाजी के लिए आए। एक समय ऑस्ट्रेलिया को 22 गेंदों में 39 रन की जरूरत थी और तब वेड के साथ डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी कर रहे थे। स्ट्राइक पर वेड थे। मार्क वुड की शॉर्ट बॉल पर वेड ने पुल लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर और फिर हेल्मेट में लगकर हवा में उठ गई। 

वेड को पता नहीं चला की गेंद कहां गई और वह रन के लिए आगे बढ़ने लगे। वहीं, मार्क वुड और विकेटकीपर जोस बटलर कैच लेने के लिए क्रीज की तरफ दौड़कर आने लगे। मार्क को अपनी ओर आता देख वेड भी वापस क्रीज में लौटने लगे और साथ ही मार्क वुड को भी धक्का देकर रोक दिया। वेड ने बाएं हाथ से मार्क वुड का रास्त ब्लॉक कर दिया और खुद क्रीज में पहुंच गए। उसी वक्त गेंद भी नीचे गिर गई और कैच मिस कर दिया।

इससे नाखुश मार्क वुड और कप्तान बटलर ने अंपायर से 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' (क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने) की अपील भी की। हालांकि, इंग्लिश प्लेयर्स मामले को लेकर गंभीर नहीं दिखे और तुरंत अपील को वापस ले लिया। इसके बाद अंपायरों ने मामले पर बातचीत कर मामले को खत्म कर दिया। वेड इस दौरान तीन तरीके से आउट हो सकते थे। या तो वह कैच आउट, या फिर गेंद स्टंप्स पर जाकर लग सकती थी या फिर 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' से आउट दिया जा सकता था, लेकिन वह तीनों से बच गए। उस वक्त वेड खाता भी नहीं खोल सके थे। जीवनदान मिलने के बावजूद वेड 15 गेंदों में 21 रन ही बना सके। 
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम यह मैच नहीं जीत सकी। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। सैम करन ने सिर्फ सात रन दिए और इंग्लैंड ने आठ रन से जीत हासिल की। मैच के बाद मामले पर बातचीत करते हुए कप्तान बटलर ने कहा- मैं पूरे समय गेंद को देख रहा था इसलिए मुझे नहीं पता था कि क्या हुआ। उन्होंने पूछा कि क्या मैं अपील करना चाहता हूं, लेकिन मुझे लगा कि हम लंबे समय के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। इसलिए इतनी जल्दी विवाद खड़ा करना घातक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें