प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी जो 26 जुलाई को खेले जाएंगे। फाइनल 28 जुलाई को होगा। टूर्नामेंट में एक बार फिर मैच अधिकारी की भूमिका में सभी महिला अधिकारी होंगी। भारत सात खिताब के साथ एशिया कप की सबसे सफल टीम है। यह टूर्नामेंट 2012 से टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद भारत 21 जुलाई को यूएई और 23 जुलाई को नेपाल से भिड़ेगा।
एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन।
रिजर्व: श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर और मेघना सिंह।