फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2025: भारत करेगा एशिया कप की मेजबानी? सामने आई बड़ी जानकारी, जानें किस प्रारूप में खेला जाएगा

Mon, 29 Jul 2024 08:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शनिवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने इनविटेशन फॉर एक्सप्रेशंस ऑफ इंट्रेस्ट (आईओआई) दस्तावेज जारी किया। इसके तहत एसीसी ने सभी देशों को 2024-2027 के बीच स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2025 की मेजबानी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय टीम अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर सकती है। शनिवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने इनविटेशन फॉर एक्सप्रेशंस ऑफ इंट्रेस्ट (आईओआई) दस्तावेज जारी किया। इसके तहत एसीसी ने सभी देशों को 2024-2027 के बीच स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए आवेदन मांगे हैं। माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आगामी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए आवेदन कर सकती है। वहीं, यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा।
विज्ञापन

34 साल बाद मिल सकती है मेजबानी?
अगर भारत को आगामी टूर्नामेंट की मेजबानी मिलती है तो ऐसा 34 साल बाद होगा जब भारत एशिया कप की अगुवाई करेगा। आखिरी बार भारत में 1990-91 में एशिया कप आयोजित किया गया था, जो चौथा संस्करण था। भारत ने तब कोलकाता में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2027 में एशिया कप बांग्लादेश की सरजमीं पर खेला जाएगा। बांग्लादेश में वनडे फॉर्मेट वाला एशिया कप होगा।

छह टीमों के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट
एसीसी के टेंडर डॉक्यूमेंट के मुताबिक, पुरुष एशिया कप के आगामी संस्करण में 13 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में छह टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान खिताब के लिए भिड़ेंगी। छठी टीम का चयन क्वालीफाइंग इवेंट के जरिए किया जाएगा। हालांकि, भारत में एशिया कप कब से कब तक खेला जाएगा, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। एसीसी के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट सितंबर में हो सकता है। डॉक्यूमेंट में पुरुष अंडर-19 एशिया कप का भी जिक्र है, जो 2024, 2025, 2026 और 2027 में आयोजित होगा।

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने जीता था फाइनल
भारत एशिया कप का मौजूदा चैंपियन है। भारत ने पिछले साल श्रीलंका को 10 विकेट से शिकस्त देकर ट्रॉफी हासिल की थी। पिछले साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, जो हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया गया। दरअसल, भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे जबकि पाकिस्तान ने कुछ मैच अपने घर में खेले। भारत का 2027 तक काफी बिजी शेड्यूल है। भारत अगले साल जनवरी-फरवरी में इंग्लैंड के साथ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगा। फरवरी-मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित होनी है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है।
विज्ञापन

इन टीमों के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने पर अनिश्चितित बनी हुई है। भारतीय खिलाड़ियों के मार्च से मई तक आईपीएल 2025 में व्यस्त रहने संभावना है। टीम इंडिया जून और अगस्त में इंग्लैंड का दौरा करेगी और फिर बांग्लादेश में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि एशिया कप अगर सितंबर में नहीं हुआ तो अक्टूबर में बांग्लादेश सीरीज के बाद हो सकता है। भारत को बांग्लादेश सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें