फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: भारत के लिए नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं अश्विन, अब 39 पारियों में कर चुके हैं यह काम

Wed, 24 Nov 2021 02:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अश्विन नई गेंद के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं। इससे पहले उन्होंने 33 टेस्ट मैचों की 39 पारियों में नई गेंद से गेंदबाजी की है। 
 
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर अश्विन ने नेट अभ्यास के दौरान नई गेंद से गेंदबाजी की जिससे माना जा रहा है कि पहले टेस्ट मैच में ग्रीन पार्क की स्पिनरों की मददगार पिच पर यह वरिष्ठ भारतीय ऑफ स्पिनर गेंदबाजी का आगाज कर सकता है। अश्विन ने 33 टेस्ट मैचों की 39 पारियों में नई गेंद साझा की है। इनमें से 15 मौकों पर उन्होंने पारी का पहला ओवर किया। 
विज्ञापन


इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में अश्विन ने नई गेंद साझा की थी जबकि अहमदाबाद में दूसरी पारी में अक्षर पटेल के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की थी। अजिंक्य रहाणे उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। यदि पिच से मदद मिलती है तो न्यूजीलैंड के बैटरों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होगा। 

अभ्यास सत्र के दौरान जब अश्विन ने बल्लेबाजी की तो मुख्य कोच राहुल द्र्रविड़ ने उन्हें बैकलिफ्ट को लेकर कुछ गुर भी सिखाए। भारत मैच में तीन स्पिनरों के साथ उतर सकता है। अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ अक्षर को तीसरे स्पिनर के रूप में उतारा जा सकता है। जयंत यादव टीम में शामिल चौथे स्पिनर हैं।
विज्ञापन


हरभजन को पीछे छोड़ सकते हैं अश्विन
अश्विन भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में हरभजन सिंह (417 विकेट) को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर काबिज होने के करीब हैं। अश्विन ने 79 मैचों में 413 विकेट लिए हैं। अनिल कुंबले (619) ने भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लिए हैं। कपिल देव (434) दूसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें