फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: मैच खेले बिना ही छाया यह श्रीलंकाई खिलाड़ी, पहले फिंच को दिया जीवनदान फिर बाउंड्री पर पकड़ा शानदार कैच

Tue, 25 Oct 2022 10:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अशेन बंडारा को खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से कमाल किया और बाउंड्री पर मैक्सवेल का शानदार कैच पकड़ा। 
 
विज्ञापन
अशेन बंडारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मैच श्रीलंका के साथ था और कंगारू टीम ने यह मैच सात विकेट से जीतकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की। इस मैच में श्रीलंकाई टीम में पथुम निसानका की वापसी हुई और अशेन बंडारा को टीम से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, प्लेइंग 11 से बाहर जाने के बावजूद अशेन बंडारा ने इस मैच में अपनी छाप छोड़ दी। उन्होंने मिडविकेट बाउंड्री पर ग्लेन मैक्सवेल का शानदार कैच पकड़ा। उनका यह कैच टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन कैचों में शुमार है। 
विज्ञापन


कैसै हीरो बने बंडारा?
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में चमिका करुणारत्ने की गेंद पर एरोन फिंच ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में चली गई। बंडारा शॉर्ट मिडविकेट पर तैनात थे और पीछे भागते हुए कैच पकड़ने की कोशिश की। उनके दोनों हाथ गेंद तक पहुंचे, लेकिन गेंद छटक गई। उन्होंने तीन प्रयास किए, लेकिन कैच पकड़ने में सफल नहीं हुए। 

AUS vs SL T20: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया, स्टोइनिस ने 17 गेंद में अर्धशतक जड़ पलटा मैच

Trending Videos
विज्ञापन

अगली ही गेंद पर उन्हें मिडविकेट बाउंड्री पर तैनात कर दिया गया, क्योंकि आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे मैक्सवेल स्ट्राइक पर थे। मैक्सवेल ने फिर बड़ा शॉट खेला और गेंद छह रन के लिए जा रही थी। तभी बंडारा ने शानदार जंप लगाई और कैच पकड़ लिया। हालांकि, कैच पकड़ने के बाद वह बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहे थे, लेकिन उन्होंने अपना संतुलन बनाया और बाउंड्री के अंदर ही रहे। इस तरह उन्होंने खतरनाक मैक्सवेल को पवेलियन भेज दिया। 

T20 WC 2022: भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के लिए क्या है सेमीफाइनल का गणित? समझें पूरा समीकरण

स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया को जिताया
इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए पथुम निसानका ने 40 और असालंका ने 38 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 89 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन स्टोइनिस ने 18 गेंद में चार चौके और छह छक्के की मदद से 59 रन बनाए और अपनी टीम को 16.3 ओवर में ही जीत दिला दी। उनके अलावा कप्तान फिंच ने 31 और मैक्सवेल ने 23 रन बनाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें