फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को बनाया सलाहकार

Sat, 09 Oct 2021 04:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
विज्ञापन
एंडी फ्लावर - फोटो : social media
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


एसीबी के अध्यक्ष अजीजुल्लाह फाजली ने बयान में कहा, 'हमें खुशी है कि एंडी एसीबी से जुड़ गए हैं। एंडी ने हमारे कई खिलाड़ियों के साथ विभिन्न फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट्स में काम किया है और उनका व्यापक अनुभव विश्व कप में टीम की मदद करने के लिए बहुत फायदेमंद और उपयोगी साबित होगा।'

फ्लवार ने 2010 में इंग्लैंड को टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 2009 से 2014 तक इंग्लैंड के कोच रहे थे। फ्लावर ने जिम्बाब्वे की तरफ से 63 टेस्ट और 213 वन-डे खेले थे। उन्होंने इंग्लैंड के अलावा विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में भी कोच की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


17 अक्तूबर से विश्व कप का आगाज
टी-20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी। पहला मुकाबला ओमान और पपुआ न्यूगिनी के बीच खेला जाएगा। वहीं, इसी दिन दूसरा मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा। अफगानिस्तान को ग्रुप-2 में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, राउंड 1 ग्रुप बी का विजेता, राउंड 1 ग्रुप ए का उपविजेता शामिल हैं। अफगानिस्तान विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 25 अक्तूबर को करेगा। अफगानिस्तान की टीम छह अक्तूबर को कतर के लिए रवाना होगी। वहां पहुंचने के बाद टीम ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी।

टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान की टीम
राशिद खान, रहमनउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतउल्लाह जाजाई, उस्मान गनी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, हसमतउल्लाह शाहिदी, मुहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नवीन उल हक, हमीद हसन, शराफुद्दीन अशरफ, दौलत जादरान, शापूर जादरान और कैस अहमद। रिजर्व खिलाड़ी: अफसर जजई और फरीद अहमद मलिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें