फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाती रायुडू को मिला इस देश की नागरिकता का ऑफर, कहा- हमें आपकी कद्र है

Wed, 03 Jul 2019 07:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंबाती रायुडू
विश्व कप में अंबाती रायुडू की जगह विजय शंकर के चुने जाने के बाद दुनिया भर में जमकर बवाल मचा था। उस समय चयनकर्ताओं ने विजय शंकर को 3D प्लेयर बताया था। अब विजय शंकर भी चोटिल होकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। शंकर के बाहर होने के बावजूद उम्मीद जागी थी कि अंबाती रायुडू को इंग्लैंड बुलाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच एक देश ने रायुडू को उनकी नागरिकता अपनाकर क्रिकेट टीम से जुड़ने की अपील कर डाली।
विज्ञापन

2 of 4
आइसलैंड क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया
यह नागरिकता का ऑफर आया है आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से। आइसलैंड क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। टि्वटर अकाउंट से नागरिकता लेने के पूरे नियम-कायदों की लिस्ट भी डाली गई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आइसलैंड बोर्ड ने कितनी गंभीरता से यह ट्वीट किया है क्योंकि उसकी पहचान फनी और मजेदार कमेंट करने की रही है।

विज्ञापन

3 of 4
रायुडू
पोस्ट में लिखा गया है, 'अग्रवाल के पेशेवर क्रिकेट में 72.33 की औसत से 3 ही विकेट हैं इसलिए अंबाती रायुडू अपने 3D ग्लास उतार सकते हैं। हमने उनके लिए जो दस्तावेज तैयार किए हैं उन्हें पढ़ने के लिए केवल सादा चश्मा ही चाहिए होगा। हमारे साथ जुड़ जाओ अंबाती। हमें रायुडू से जुड़ी बातें पसंद हैं।'
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Rayudu vijay
दो चोट से बाहर फिर भी रायडू को मौका नहीं
 
जब शिखर धवन चोटिल हुए थे तब भी ऋषभ पंत को टीम में मौका दिया गया थ। इसके बाद जब विजय शंकर चोटिल होकर बाहर हुए तब भी वर्ल्ड कप से पहले एक साल तक इंडियन टीम के अहम सदस्य रहे रायडू को मौका नहीं दिया गया। वे नंबर 4 पर बल्लेबाजी भी करते थे, बावजूद इसके उनकी बजाय मयंक अग्रवाल को मौका दिया गया। अग्रवाल ने अभी तक एक भी वनडे नहीं खेला है। वहीं शंकर ने भी वर्ल्ड कप से पहले 4-5 वनडे ही खेले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें