फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे से पहले अजिंक्य रहाणे बने टेस्ट क्रिकेट में 'बेस्ट'

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया को अगले हफ्ते से 2 सीमित ओवरों की सीरीज (वनडे और टी-20) खेलनी है लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम के नए भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को जहां अच्छी खबर मिल गई तो वहीं टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर भी है।
विज्ञापन


टीम इंडिया और रहाणे अभी नए साल की शुरुआत करने जा रहे हैं लेकिन उनके आगाज से पहले मिश्रित खबर आ गई। सबसे पहले बात करते हैं रहाणे की नई खुशी के बारे में। वह पहली बार आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। टॉप 10 में पहुंचने वाले वह इस वक्त इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं।

वहीं, केपटाउन में हुए दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों बेन स्टोक्स और जॉनी बेरिस्टो ने शानदार बल्लेबाजी की। स्कोक्स ने दोहरा शतक जड़ा जबकि बेरिस्टो ने शतक। टेस्ट बल्लेबाजी में 38वें नंबर पर काबिज स्टोक्स ने 15 स्थान छलांग लगाकर 26वें स्थान पर कब्जा किया जबकि बेरिस्टो 6 स्थान की छलांग लगाकर पहली बार 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, दक्षिण अफ्रीका के नए टेस्ट कप्तान एबी डीविलियर्स इस वक्त तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। वह नंबर वन बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ से सिर्फ 18 अंक पीछे हैं। दूसरे नंबर पर केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) हैं। जबकि पूर्व अफ्रीकी टेस्ट कप्तान हाशिम अमला शानदार 201 रन की पारी की बदौलत 7वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, 8वें नंबर पर खिसक गई

एक तरफ अजिंक्य रहाणे को बिना बल्ला चलाए बड़ी खुशी मिल गई। वहीं, दूसरी ओर टी-20 रैकिंग में टीम ‌इंडिया के लिए बुरी खबर है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम इंडिया की टी-20 रैंकिंग गिरती जा रही है, अब टीम 7वें स्‍थान से 8वें स्‍थान पर खिसक गई।

इससे पहले आठवें नंबर पर न्यूजीलैंड टीम चल रही थी। गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच जीतने से पहले कीवी टीम भारत से 2 अंक पीछे थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत के बाद उसे 3 अंक मिले और वह भारत से एक अंक ज्यादा के साथ ऊपर पहुंच गई।

टीम इंडिया इस वक्त 110 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर है। जबकि कीवी टीम 111 रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर। कुछ समय पूर्व टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टी-20 मैच गंवाए थे।

वहीं हार के बावजूद श्रीलंकाई टीम 121 रेटिंग के साथ टॉप पर है, जबकि कैरेबियाई टीम 118 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें