फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: अफगानिस्तान की टीम से जुड़ा 196 वनडे मैच खेलने वाला यह भारतीय दिग्गज, विश्व कप के लिए हुआ करार

Mon, 02 Oct 2023 06:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान अपने वनडे विश्व कप अभियान की शुरुआत सात अक्तूबर को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। उसका दूसरा मुकाबला 11 अक्तूबर को भारत के खिलाफ होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
अजय जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में वनडे विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर को होने वाला है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमें अभ्यास मैच के दौरान अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। अफगानिस्तान का पहला अभ्यास मैच तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब उसे श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार (तीन अक्तूबर) को गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच खेलना है। इसी बीच, अफगानिस्तान की टीम ने भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को अपने साथ जोड़ा है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने भारत के पूर्व कप्तान अजय जडेजा को वनडे विश्व कप के लिए टीम मेंटर नियुक्त किया है। अफगानिस्तान ने पहली बार 2015 में विश्व कप खेला था। वह अब तक सिर्फ एक मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ 2015 में ही खेला था। 2019 विश्व कप में वह सभी नौ मैचों में हार गया था। भारत की पिचों पर मजबूत स्पिन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान की नजर कुछ मैचों में जीत हासिल करने पर होगी।

अजय जडेजा का करियर
अजय जडेजा ने 1992 से 2000 तक भारत के लिए 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.18 की औसत से 576 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले। उनका उच्चतम स्कोर 96 रन रहा है।  जडेजा ने 196 वनडे मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस प्रारूप में उनके नाम छह शतक और 30 अर्द्धशतक है। उन्होंने 37.47 की औसत से 5359 रन बनाए हैं। जडेजा 111 प्रथम श्रेणी मैचों का भी हिस्सा रहे हैं। इस दौरान 8100 रन बनाए हैं। वहीं, 291 लिस्ट ए खेलों में उन्होंने 8300 से अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश से खेलेगा पहला मैच
अफगानिस्तान अपने वनडे विश्व कप अभियान की शुरुआत सात अक्तूबर को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। उसका दूसरा मुकाबला 11 अक्तूबर को भारत के खिलाफ होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।

अफगानिस्तान की विश्व कप टीम
हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान , नवीन उल हक।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें