नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच के बाद कोच रवि शास्त्री ने टीम के प्रदर्शन और बायो बबल की समस्याओं पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'भारत ने पिछले कुछ महीने में बहुत क्रिकेट खेला है और दिग्गज डॉन ब्रैडमैन भी रहते तो बायो बबल में उनकी बल्लेबाजी औसत भी कम हो जाती।'
भारतीय क्रिकेट टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ समाप्त हो गया। इसी के साथ बतौर कोच रवि शास्त्री का एक लंबा कार्यकाल भी खत्म हो गया। शास्त्री अब बतौर कोच टीम इंडिया का साथ छोड़ेंगे और राहुल द्रविड़ उनकी जगह इस पद पर काबिज होंगे। रवि शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई। इस बार अपनी मेजबानी में प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया से उम्मीदें थी लेकिन उसे ग्रुप स्टेज में ही बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच के बाद कोच रवि शास्त्री ने टीम के प्रदर्शन और बायो बबल की समस्याओं पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'भारत ने पिछले कुछ महीने में बहुत क्रिकेट खेला है और दिग्गज डॉन ब्रैडमैन भी रहते तो बायो बबल में उनकी बल्लेबाजी औसत भी कम हो जाती।'
शास्त्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज नहीं तो कल यह बबल भी फटेगा। मैच के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'जब आप छह महीने तक बबल में रहते हैं और सभी प्रारूप में खेलते हैं तो इससे फर्क नहीं पड़ता है कि आप कौन हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता आप कौन हैं, अगर आपका नाम ब्रैडमैन है और आप बबल में हैं तो आपकी औसत भी कम हो जाएगी क्योंकि आप एक इंसान हैं। यह ऐसा कुछ नहीं है कि आप पेट्रोल डालें और खिलाड़ी चल पड़ें।
विज्ञापन
रवि शास्त्री ने अपनी उपलब्धियों पर बात करते हुए कहा, 'उनके कार्यकाल में सिर्फ एक चीज की कमी रही और वह है आईसीसी टूर्नामेंट।' उन्होंने टीम इंडिया को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'जब उनका कार्यकाल शुरू हुआ तब 10 चीजें गायब थीं लेकिन अब वह कम होकर एक या दो हो गई हैं।'
पूर्व क्रिकेटर ने बीसीसीआई और टीम प्रबंधन को धन्यवाद देते हुए अपनी उपलब्धियां भी गिनवाई। उन्होंने कहा, 'पिछले पांच साल में टीम ने बहुत कुछ हासिल किया। किसी भी एशियाई टीम ने पिछले 70 सालों में ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में नहीं हराया लेकिन हमने दो बार ऐसा किया। हमने ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो टेस्ट सीरीज जीती। हमने इंग्लैंड में बढ़त हासिल की।