फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए चेयरमैन का बयान: अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा होबार्ट टेस्ट, एसीबी महिला खेल के लिए प्रतिबद्ध

Tue, 14 Sep 2021 07:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के बाद ऐसी आशंका थी कि कहीं फिर से महिलाओं के खेलकूद पर पूर्ण रूप से पाबंदी न लगा दी जाए लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन ने अजिजुल्लाह फाजली ने कहा कि बोर्ड देश में महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान के क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के नए चेयरमैन अजिजुल्लाह फाजली ने मंगलवार को कहा कि बोर्ड खेल में महिलाओं की भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होबार्ट में होने वाले एकमात्र टेस्ट को लेकर भी उम्मीद जताई। बोर्ड के नए चेयमैन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में बताया, बोर्ड देश में महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आशा है कि नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 27 नवंबर से शुरू होने वाला था, जिसे फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां की सरकार ने खेल में महिलाओं की भागीदारी पर पाबंदी लगाने की बात कही थी। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान पुरुष टीम के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच को रद्द करने की धमकी दे दी थी, जिससे एसीबी को अलग-थलग होने का भी डर था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि महिला क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देना उसके लिए महत्वपूर्ण था, लेकिन फाजली ने कहा कि बोर्ड को गलतफहमी हुई थी। वहीं, अब फाजली ने कहा, 'हमने आधिकारिक तौर पर उनसे बात की और टेस्ट मैच से संबंधित मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा।'

इससे पहले फाजली ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अपील करते हुए कहा था वे इस साल नवंबर में होबार्ट में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के पुरुष टीमों के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट को रद्द नहीं करें। बता दें कि एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले को सही ठहराया था। पेन ने कहा था कि तालिबान ने महिलाओं को क्रिकेट खेलने से रोक दिया है और ऐसे में अफगानिस्तान जैसी टीम के लिए आईसीसी से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल होगा। पेन के इस बयान पर अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि पेन को अपने आक्रामक बयान से बचना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें