फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के खिलाफ उतरेगा जेएंडके

Sat, 27 Dec 2014 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली जेएंडके रविवार को कानपुर में रणजी ट्राफी के अपने चौथे मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैदान में उतरेगा। ग्रुप ए में नौ अंकों के साथ जेएंडके ने दूसरे स्थान पर बढ़त बनाई है। अगर इस मुकाबले में जेेएंडके को सफलता मिलती है तो अंक तालिका में मजबूती के साथ राज्य टीम बढ़त कायम करेगी।
विज्ञापन


इस मुकाबले के बाद जेएंडके को चार और मुकाबले खेलने हैं। बीसीसीआई की ओर से इस सीजन में सभी टीमों को घरेलू मैदानों पर चार मुकाबलों की मेजबानी मिली है, लेकिन बाढ़ और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में खींचतान से जेएंडके से सभी चार मुकाबले दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने पड़े।

बाढ़ से श्रीनगर का शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम और जम्मू के जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल ग्राउंड को काफी क्षति पहुंची है। मुंबई के खिलाफ जीत के बाद जेएंडके को दूसरे मुकाबले में तमिलनाडु से हार देखनी पड़ी। लेकिन बड़ौदा के खिलाफ वापसी करते हुए पहली पारी की बढ़त के आधार में चार अंकों में से तीन अंक जेएंडके की झोली में आए हैं।
विज्ञापन


कानपुर में रविवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय रणजी मुकाबले में जेएंडके के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षण में पसीना बहाना होगा। इसके बाद जेएंडके  5 जनवरी को हुबली में कर्नाटक, 13 जनवरी को कोलकाता में बंगाल, रेलवे में 21 जनवरी को रेलवे और 29 जनवरी को ग्वालियर में मध्य प्रदेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें