यूरोप में बढ़ता होली का बाजार
- फोटो : Pixabay
इस होली इवेंट में शामिल हो चुके प्रशांत का कहना है कि ग्लोबल लोगों के साथ भारत की होली अपने आप में काफी दिलचस्प है। यह इवेंट में शामिल होने वालों को एक खास तरह का अनुभव दिलाता है। लोगों को एक दूसरे की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है। जबकि भारत की होली को लेकर लोगों का उत्साह भी बढ़ता जाता है।
यह देखना काफी मनोहारी है कि होली इवेंट में कई देशों के लोग एक साथ रंग गुलाल उड़ाते नजर आते हैं। प्रशांत इस वर्ष दोबारा होली इवेंट में जाने की तैयारी में हैं। लेकिन इस बार होली आयोजित करने वाली इवेंट कंपनी दूसरी है। उन्होंने बताया कि वे कलर ऑब्सटेकल रन में हिस्सा लेंगे।
इसके एक टिकट कि कीमत करीब 400-500 स्वीडिश क्रोना के बराबर है। लेकिन यह कीमत होली इवेंट की मस्ती के लिए बहुत ज्यादा नहीं है। आपको बता दूं कि Holi Concept GmbH कंपनी 2012 से अबतक क़रीब दो दर्जन देशों में इसका आयोजन कर चुकी है।
इनमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, चिली, डोमिनिकन रिपब्लिक, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इटली, आयरलैंड, मैक्सिको, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, पेरू, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्विट्जरलैंड, यूके समेत कई नाम शामिल हैं।
कोरोना महामारी में ठप्प पड़ चुके इस तरह के आयोजनों को दोबारा बड़े पैमाने पर आयोजित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। डेनमार्क में 23 अप्रैल को होने वाले होली इवेंट में अब तक करीब दो हजार लोगों ने शामिल होने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। इसका आयोजन एचएसएस डेनमार्क के जरिए किया जाएगा।
इसी तरह स्वीडन में होली इवेंट में शामिल होने के लिए करीब तीन हज़ार लोगों ने दिलचस्पी जाहिर की है। इवेंट कंपनियों का मानना है कि आने वाले दिनों में होली इवेंट का आकार अभी और भी बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।