यह वह समय है, जब हमें माता-पिता के रूप में बड़ी जिम्मेदारियों को निभाना है।
- फोटो : istock
माता-पिता की जिम्मेदारी
यह वह समय है, जब हमें माता-पिता के रूप में बड़ी जिम्मेदारियों को निभाना है। हमें अपने बच्चों के साथ जुड़ने की ज़रूरत है, और यह हमारी चिंता से निपटने में हमारी मदद करेगा। हमें इस लॉकडाउन का अधिकतम लाभ उठाने में अपने बच्चों का समर्थन और मार्गदर्शन करना चाहिए। सबसे पहले, हमें उनके साथ लगातार बातचीत करनी चाहिए और यहां तक कि उनकी अप्रासंगिक बकवास पर भी ध्यान देना चाहिए।
हमें उनकी ऑनलाइन कक्षाओं का बोझ हल्का करना चाहिए। हमें शतरंज, बोर्ड गेम जैसे इनडोर पारिवारिक खेलों में शामिल होकर उनका मूड हल्का करना चाहिए, यहां तक कि पूरा परिवार समूह गायन और पेंटिंग जैसी गतिविधियों में भी भाग ले सकता है। हम उन्हें ऊर्जावान बनाए रखने के लिए एक परिवार के रूप में एक साथ शारीरिक व्यायाम करें, जैसे स्पॉट रनिंग, स्किपिंग, पुश-अप्स, स्ट्रेचिंग, योग।
अंत में, अपने बच्चों के साथ गहरी बातचीत के माध्यम से उन्हें अपने सपनों, आकांक्षाओं, भय और असुरक्षाओं को सोचने और साझा करने के लिए प्रोत्साहित करने का यह सबसे अच्छा समय है। यह आपस में बात करके उनकी छिपी प्रतिभा और गहरे विचारों को खोजने और पूरे परिवार को एकरूप करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी समय है।
अंतिम विश्लेषण में, मैं सभी युवा माता-पिता से सहमत हूं कि हमारी इच्छा के विरुद्ध लॉकडाउन हम पर थोपा गया है। फिर भी, आइए परिवार के प्रत्येक सदस्य, विशेषकर हमारे बच्चों तक पहुंचकर इसे एक सुनहरे अवसर में परिवर्तित करें। हालांकि, यह किसे मालूम है कि आगे कब हम अपने जीवन में इतना समय फिर से पाएंगे?
लेखक महाराष्ट्र स्टेट लीगल मेट्रोलाजी में कंट्रोलर की पोस्ट पर हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।