झज्जर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित मेरा युवा भारत (एमवाई भारत) पोर्टल से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए झज्जर जिले में विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है।
डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। इससे युवा सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, खेल, स्वयंसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़कर विभिन्न अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।
जिला युवा अधिकारी ब्रिजेश कौशिक ने बताया कि अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, खेल संस्थानों और ग्राम पंचायतों के माध्यम से युवाओं का पंजीकरण कराया जा रहा है।
उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील की है। संवाद