फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव बाईपास चौक पर अचेत मिले युवक की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ । नयागांव बाईपास चौक पर अचेत अवस्था में मिले करीब 30 वर्षीय युवक ने उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। दो दिन बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

घटना वीरवार की है। चौक पर राहगीरों को युवक अचेत अवस्था में मिला था। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस पीजीआई पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, युवक के कपड़ों से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस को बीमारी के कारण मौत होने की आशंका है हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें