घोसी के बड़ागांव से निकले जुलूस में मातम करते अकीदमंद। संवाद
मऊ। घोसी नगर के बड़ागांव शिया मोहल्ले में शनिवार को यौमे फातिमिया कार्यक्रम आयोजित कर पैगंबर मोहम्मद साहब की पुत्री जनाबे फातिमा ज़हरा की शहादत की याद में खिराजे अकीदत पेश किया गया।
पैगंबर मोहम्मद साहब की पुत्री और इमाम हुसैन की माता फातिमा ज़हरा की याद में अलम का जुलूस नौहाखानी के बीच बड़ागांव के मदरसा हुसैनिया से प्रारंभ होकर छोटे फाटक, नीमतले, बड़े फाटक होते हुए और मातम करते हुए धीरे-धीरे चलते हुए देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 29 स्थित सदर इमाम बारगाह पर जाकर समाप्त हुआ।
नगर की सभी अंजुमनों ने नौहाख्वानी व मातम पेश किया। अपनी तकरीर में मौलाना नसीमुल हसन, मौलाना मेहंदी हुसैनी, मौलाना सैयद अली फ़क़री, मौलाना मुजाहिर, मौलाना सुज़ाअत अली ने कहा कि मोहम्मद साहब की मृत्यु के तीन दिन बाद उनकी पुत्री के घर को आग लगा दी।
उनके दामाद हजरत अली और उनकी बेटी को इस्लाम के विरोधियों ने चैन से रहने नहीं दिया। उनके घरों में आग लगा दी। जलता दरवाज़ा फ़ातेमा के ऊपर गिरा दिया गया जिससे फातेमा की पसलियां टूट गई। हजरत अली के गले में रस्सी का फंदा लेकर उनको घसीटा गया। संवाद