इटावा। कोठी विचारपुरा के पास गुरुवार रात दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया है। विवेक (18) निवासी गांव नगला बाबा सिविल लाइन गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से कोठी विचारपुरा जाने की बात कहकर घर से निकला था।
देर रात वह ट्रेन की चपेट में आ गया। वहां से गुजर रहे लोगों अन्य लोगों ने गांव में हादसे की सूचना दी। जानकारी पर परिजन पहुंच गए। वहीं पुलिस ने पहुंचकर जांच की। विवेक के चाचा सोनपाल ने बताया कि विवेक दो भाइयों में सबसे छोटा था और भट्टे पर मजदूरी कर परिवार की मदद करता था। हादसे से मां सुखदेवी, सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।