एचटी लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत का मामला :::
जगदीशपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के भैसहां दर्शनवा टोला में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई राज मिस्त्री मोलई निषाद (65) की मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक रामप्रताप यादव को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बीते बुधवार को भैसहा बाबा टोला निवासी रामप्रताप यादव छत पर ढलाई के दौरान राजमिस्त्री मोलई निषाद की करंट की चपेट हो गई थी। हादसे के नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार को मकान मालिक के दरवाजे पर शव रखकर जमकर हंगामा किया था। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजन की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को मकान मालिक को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद