फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव में फैली नफरत को दूर करने के लिए किसानों ने सद्भावना यज्ञ में डाली आहुति

Sat, 05 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/यमुनानगर।
विज्ञापन
यमुनानगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव से समाज में एक दूसरे के प्रति फैली नफरत को दूर करने और भाईचारा कायम रखने के लिए किसानों ने शुक्रवार को किसान भवन में सद्भावना यज्ञ का आयोजन किया। सभी बिरादरी के किसानों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर समाज में सद्भावना कायम रखने के लिए प्रार्थना की। इसके बाद संघ के सदस्यों ने लघु सचिवालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम एडीसी डॉ. शालीन को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन के दौरान उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग  की।
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ के बैनर तले सैकड़ों किसान शुक्रवार सुबह किसान भवन में एकत्र हो गए। यहां किसानों ने सद्भावना यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें शनि मंदिर के पंडित उदयवीर शास्त्री ने मंत्रोचारण कर यज्ञ में आहुतियां डलवाई। यज्ञ के दौरान संघ के सदस्यों ने आहुतियां डालकर जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान एक दूसरे के प्रति उपजी नफरत की भावना को दूर किए जाने व आपस में सद्भाव व भाईचारा बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इसके बाद सभी सदस्य अपने वाहनों पर सवार होकर संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान रतन सिंह देवधर व जिला प्रधान रामबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एडीसी डॉ. शालीन को ज्ञापन सौंपा।

किसान नेताओं ने ज्ञापन में कहा कि गत दिनों जाट आंदोलन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने प्रदेश भर में तोड़फोड़ व आगजनी करके जहां करोड़ों रुपये की संपत्ति को नष्ट कर दिया है। वहीं उन्होंने समाज में नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आंदोलन के दौरान हरियाणा में उपद्रव मचाने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं उन्होंने मौजूदा आरक्षण को खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की। मौके पर संघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लक्ष्मी चंद, जिला सचिव पिंटू राणा, विश्वास शर्मा, सुरेश कांबोज, नीरज गोस्वामी, कुलवंत सिंह, विजय सिंह, रूकम पाल, सुरेश कनालसी, राज कुमार, मदन भगत, मोहकम सिंह, यशपाल, सुखविंद्र, सुमित राणा व मेघ सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें