फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस : मोबाइल पर लंबी बातचीत से हो सकता है ब्रेन ट्यूमर : डॉ. नवीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मोबाइल पर हर रोज लंबी बातचीत करने से ब्रेन ट्यूमर हो सकता है। बदलते दौर में डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग को सीमित करना होगा। ये कहना है बाढ़सा स्थित एम्स के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नवीन का। उन्होंने कहा कि ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

इसी मुहिम को तेज करने के लिए हर साल आठ जून को कैंसर दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सिर में लगातार तेज दर्द, नजर कमजोर होना, बार-बार चक्कर आना, उल्टी, शरीर का संतुलन बिगड़ना और दौरे पड़ना ब्रेन ट्यूमर के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे संकेत दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

डॉ. नवीन ने कहा कि ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि के कारण विकसित होता है। इसके कारणों पर अभी भी लगातार शोध जारी है। उनके अनुसार, यदि शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान हो जाए तो इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। आधुनिक तकनीकों, उन्नत सर्जरी, रेडियोथेरेपी और दवा उपचार की मदद से कई मरीजों को नया जीवन मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्रेन ट्यूमर का मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता, क्योंकि कुछ ट्यूमर (बेनाइन) भी होते हैं, लेकिन उनका समय पर उपचार जरूरी है। डॉ. नवीन ने लोगों से अपील की कि लगातार सिरदर्द, दृष्टि संबंधी समस्या या शरीर के संतुलन में गड़बड़ी जैसे लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और उपचार मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन


विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना है।
इन लक्षणों का रखें ध्यान
-तेज दर्द और लगातार बने रहना।

-चलने में दिक्कत, संतुलन गड़बड़ होना।

-बोलने में जीभ लड़खड़ाना, समझने में दिक्कत होना।

-चक्कर खाकर गिर जाना, उल्टी होना।

-मांसपेशियों और हाथ-पैरों की कमजोरी।

-दौरे पड़ना, धुंधला दिखना, नींद कम आना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें