फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी चौपाल के पास महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। क्षेत्र में सैनी चौपाल के समीप रविवार को एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से एक महिला सैनी चौपाल के आसपास घूमती हुई दिखाई दे रही थी। आशंका जताई जा रही है कि मृतका वही महिला हो सकती है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस थाना प्रबंधक सुमित कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है तथा पुलिस पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें