फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव के जयकारों के साथ शिव भक्तों ने शिवरात्रि पर किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के अलग-अलग मंदिरों में बुधवार को कावड लेकर आने वाले शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान सभी मंदिरों में शिव भक्तों व श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे के बाद से मंदिरों में जलाभिषेक करना शुरू कर दिया गया। शहर के अनेकों स्थानों व मंदिरों में शिवरात्रि पर भगवान शिव के गाने व भजन चलते रहे। बम-बम भोले, शंकर भगवान की जय के नारों के साथ मंदिर गूजंते रहे।
विज्ञापन

सावन के माह में अनेकों शिव भक्तों की तरफ से हरिद्वार व गंगौत्री से कांवड़ लाई जाती है। इस दौरान शिव भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार झूला कांवड़, पिट्ठू कांवड़, खड़ी कांवड़, डाक कांवड़ व दांडी कांवड़ लाई जाती है। बुधवार को अलग-अलग मंदिरों में अनेकों शिव भक्त कावड लेकर पहुंचे और जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही कावड लेकर आने वाले परिवारों व श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। शहर के संकट मोचन महाकाल शिव मंदिर, शिव मंदिर बेरी गेट, श्री शिव हनुमान मंदिर छावनी, श्री कांशी गिरी मंदिर, श्री बाबा प्रसाद गिरी मंदिर, शिवालय, हनुमान मढ़ी मंदिर व शिव मंदिर दिल्ली गेट में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

शिवरात्रि की धूम, मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया

बेरी। शिवरात्रि पर मंदिरों की धर्मनगरी भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठी। रात के बारह बजे के बाद मंदिरों में जल चढ़ाने वालों की होड़ लग गई बेरी में लगभग छोटे-बड़े 108 मंदिर है, लेकिन बड़ा महादेव के मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। यहां पर दूसरे गांव के श्रद्धालु भी पूजा अर्चना के लिए आते हैं। श्रद्धालु व कावड़िये जल चढ़ाने के लिए आए। यहां बेरी पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़ इंतजाम कर रखे थे। हर कोई भोले बाबा की अराधना लगा था। श्रद्धालुओं का कहना था कि बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर की तरह बड़ा महादेव महाभारत काल के समय से है। इस मंदिर में आसपास के गांव की मंहिलाएं सजधज कर नाचते गाते हुए पूजा अर्चना के लिए बड़ा महादेव में पहुंची। बड़ा महादेव के अलावा बेरी के पंचमुखी, ईमली वाला मंदिर, देवी मंदिर, बालाजी मंदिर, शिव चौक पर शिव मंदिर, नवदेसर मंदिर, छोटा महादेव में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बेरी थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बेरी मेंं मंदिरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें