अहिरौली बाजार। गांव गिदहा चक बैरिया स्थित विद्युत उपकेंद्र से हो रही अघोषित विद्युत कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने बुधवार की शाम प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी। इस विद्युत उपकेंद्र से 62 गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। बदहाल व्यवस्था एवं जिम्मेदारों की अनियमितता के कारण आमजन को झेलना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती को लेकर अवरही कृतपुरा गांव के ग्रामीणों ने रामाज्ञा निषाद पूर्व ग्राम प्रधान की अगुवाई में विद्युत सब स्टेशन बरौली उपकेंद्र परिसर में उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अघोषित बिजली कटौती से परेशान चंद्रभान, सोनेलाल, विश्वनाथ, गणपति, विजय शर्मा, सुरेंद्र, भीम, रोहित, पुष्पा, ममता, बलवती आदि लोगों ने कहा कि गिदहा चक बैरिया में 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र से हर 10 मिनट पर बिजली की कटौती हो रही है।