फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सड़कों का निर्माण जल्द होगा पूरा’

Fri, 12 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पौधरोपण करते कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ष 2017 से पूर्व ही जिले की सड़कों का विकास कराया जाएगा। इसके लिए कुछ जगहों पर सड़क निर्माण शुरू हो चुका है। वहीं, शेष सड़कों पर भी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह बात एक निजी कार्यक्रम में आए जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री ब्रह्मप्रकाश त्रिपाठी ने दीपू त्रिपाठी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।  विधायक प्रतिनिधि दीपू
विज्ञापन


त्रिपाठी के आवास पर पीआरडी मंत्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिले की सड़कों का विकास कराए जाने की पहल की गई। कुछ सड़कों पर निर्माण प्रारंभ हो चुका है।  शेष पर भी जल्द ही निर्माण शुरू होगा। क्षेत्र में किसी भी सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर न होने तथा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला डॉक्टर के स्थानांतरण हो जाने के

सवाल पर सीएमओ से मिलकर इस समस्या का समाधान कराने की बात कही। आसरा आवासों के निर्माण कार्य में धांधली की जांच पर जिलाधिकारी से निरीक्षण कराकर रिपोर्ट मांगने की बात कही। कहा, जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तो वहीं, दैवी आपदा से पीड़ित जो किसान मुआवजा पाने से वंचित रह गए हैं उन्हें भी शीघ्र ही मुआवजा दिलाने
विज्ञापन


की भी  कही। इस दौरान उन्होंने वही परिसर में पौधरोपण भी किया। तो वहीं, इससे पूर्व समाजसेवी धर्मेंद्र यादव के आवास पर फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके

पर सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, दयाशंकर पांडेय, प्रदीप दीक्षित, भूपेंद्र सिंह यादव, राजीव शर्मा, अरविंद्र यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, सभासद नफीस सिद्दीकी, बलवान सिंह गुर्जर, रामदास यादव, इमरान अंसारी, पुष्पेंद्र दूरबार, हरिश्चंद्र यादव, हरीश राजा दमां, देवेंद्र राठौर, रामेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें