फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से नहीं लौटी पत्नी तो फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। मोहल्ला खेड़ा में पत्नी के मायके से न लौटने से परेशान पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला खेड़ा पति निवासी अमर चंद्र उर्फ चांद (34) कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करता था। अमर चंद्र ने सुनीता से साल 2016 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों अपने दो बेटों पीयूष और प्रयाग के साथ घर की छत पर बने कमरे में रहते थे। छोट भाई जयचंद नीचे रहता है। छोटे भाई जयचंद ने बताया कि चार दिन पहले पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। इसके बाद भाभी सुनीता दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी।
तब से अमर चंद्र घर में अकेला था और मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रहा था। उसने बताया कि वह मंगलवार सुबह मजदूरी के लिए निकल गया था। मां जगश्री देवी सुबह साढ़े आठ बजे खेत पर बने दूसरे मकान से घर पहुंचीं और अमर को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिवार के लोगों ने आंगन का जाल खोलकर भीतर प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊपर की मंजिल में पहुंचने पर कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर अमर का शव कुंडे से लटका मिला।सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।अमर चंद्र की मौत से मां जगश्री, पिता राम रतन, पत्नी सुनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि युवक की पत्नी मायके जाने से उसके परेशान होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें