फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा नहीं टूटा तो गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, कैमरे में कैद हुए युवक

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: हाथों में तेल लेकर दरवाजे पर छिड़कते बदमाश। (सीसीटीवी) - फोटो : 1
विज्ञापन
बादली। गुभाना में सुबह करीब चार बजे पांच युवकों ने घर के दरवाजे और खिड़कियों को कुल्हाड़ी से तोड़कर घुसने का प्रयास, जब वह असफल हो गए तो उन्होंने गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। शोर सुनकर परिवार के सदस्य उठ गए। इसके बाद सभी युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफएसएल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में रोहित ने बताया कि 10 जून को सुबह करीब चार जब वह घर में सो रहे थे तभी मेन गेट के दरवाजे और शीशे टूटने की आवाज सुनाई दी। जब वह नीचे दरवाजे की तरफ आए तो देखा कि पांच युवक गेट पर पेट्रोल और डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

पूछने पर युवकों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मौके पर तेल की कैन छोड़ गए। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर गांव के ही राजेश और सुनील सहित अन्य पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहित बोले- मासूम बच्ची सहित पांच लोग थे घर में
घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। वारदात के समय परिवार के पांच सदस्य घर पर सो रहे थे। रोहित के माता-पिता, पत्नी और बच्ची थी। परिवार सदस्यों ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

फुटेज में बाइक से आते दिखे युवक
फुटेज में सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पांच नकाबपोश युवक दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर बैठकर आते दिखाई दे रहे हैं। जिनमें दो बदमाश घर के बाहर कुल्हाड़ी से दरवाजा और बाथरूम का शीशा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं जबकि दो हाथ में लिए प्लास्टिक के कैन से तेल दरवाजे और पर्दों पर छिड़कते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक बदमाश स्लिप होकर गिर जाता है। तेल डालने के बाद जब माचिस से आग लगाने का प्रयास किया तो माचिस की तिल्ली नहीं जली।
फोटो नंबर 71:
फोटो नंबर 72:
फोटो नंबर 73:

फोटो नंबर 71: हाथों में तेल लेकर दरवाजे पर छिड़कते बदमाश। (सीसीटीवी)- फोटो : 1

फोटो नंबर 71: हाथों में तेल लेकर दरवाजे पर छिड़कते बदमाश। (सीसीटीवी)- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें