फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खरीद तेज, उठान धीमा, आसौदा में बढ़ी आवक

विज्ञापन
-फोटो 87 : मंडी में आए गेहूं को कट्टों में डालते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र की अनाज मंडियों में गेहूं की लगातार आवक हो रही है लेकिन उठान की रफ्तार बेहद धीमी है। इस बार बहादुरगढ़ की अपेक्षा आसौदा खरीद केंद्र में ज्यादा गेहूं पहुंच रहा है। तेज धूप के कारण गेहूं में नमी कम होने लगी है। बहादुरगढ़ मंडी में सोमवार तक 7 हजार 128 क्विंटल और आसौदा में 74 हजार 173 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, लेकिन उठान बेहद कम हो पाया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 885 क्विंटल और आसौदा में 13 हजार 729 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। बहादुरगढ़ अनाज मंडी में सोमवार को 1163 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। खरीद और उठान नहीं हुई। अब तक मंडी में कुल 4466.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है जबकि उठान 885 क्विंटल ही पाया है।
आसौदा खरीद केंद्र पर 3500 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। आज 1666 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया। अब तक कुल 38,305 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है जबकि 13729 क्विंटल का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ मंडी के आढ़ती कालू, प्रदीप व पंकज का कहना है कि पिछले दिनों मौसम में नमी अधिक होने के कारण गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी, जिससे खरीद में सुस्ती बनी हुई थी। अब तेज धूप निकलने से नमी की मात्रा कम हो रही है, जिससे खरीद में तेजी आने की संभावना है।
लोवा कलां गांव के किसान जगदीश, सुमेर सिंह ने प्रशासन से उठान की प्रक्रिया को तेज करने की मांग की है, ताकि मंडियों में जमा हो रहे गेहूं को समय पर गोदामों तक पहुंचाया जा सके।



वर्जन
उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। दोनों मंडियों से गेहूं का उठान कराया जा रहा है। एक-दो दिन में मंडी से खरीदे गए गेहूं को गोदाम तक पहुंचाया जाएगा। -सपना, एएफएसओ, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें