फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्रों पर सन्नाटा, कैसे पूरा हो लक्ष्य

Thu, 05 May 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के लगभग सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा जैसा पसरा है। जिसके चलते गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होना तो दूर एक तिहाई भी पहुंच पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन, एक महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी केंद्रों में किसान गेहूं की तौल करवाते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन


कसबा स्थित मंडी समिति परिसर में बने गेहूं खरीद केंद्र के प्रभारी हाट निरीक्षक सलिल कुमार शुक्ला ने बताया कि पहली अप्रैल से लेकर अब तक मात्र 560 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। जबकि, लक्ष्य 15 हजार क्विंटल का है। बताया कि 15 जून तक खरीद की जानी है लेकिन, लक्ष्य पूरा हो पाएगा कि नहीं इसमें संशय है।

 वहीं किसानों ने बताया कि इस वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही अचानक तापमान बढ़ने और सूखे के हालातों के चलते गेहूं की उपज काफी कम है। बताया कि औसत की एक तिहाई भी उपज नहीं हुई है, जिससे वह गेहूं खरीद केंद्रों में बेचें कि अपने परिवार के लिए भोजन की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें