फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सएप के एक मैसेज ने बचाई महिला की जान

Mon, 18 Apr 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्वालियर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया वाट्सएप पर एक मैसेज ने महिला की जान बचा ली। पड़ोसियों से परेशान महिला ने आत्महत्या के इरादे से वाट्सएप पर मैसेज (सुसाइड नोट) डाल दिया जिसे पढ़कर उसके मित्रों ने उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। अपनी तरह का अलग यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते रोज मुरार में रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं की हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या करने की ठान ली और सुसाइड नोट लिखकर वाट्सएप पर अपने मित्रों के ग्रुप में अपलोड कर दिया। 

जैसे ही वाट्सएप पर संबंधित ग्रुप के सदस्यों ने यह मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गये। वे तत्काल महिला के घर पहुंचे और उसे समझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोका। मुरार पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला एक स्कूल में काम करती है और वह अपनी पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं से परेशान है जो उसे जबरन अनैतिक कार्य करने का दवाब बनाकर परेशान करती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें