फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, दूसरी बार सबसे ठंडा रहा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते पांच दिनों में जिला दूसरी बार प्रदेश में सबसे ठंडा रहा है। रविवार रात से ही कोहरा की शुरूआत हो गई थी जो सोमवार सुबह नौ बजे तक बनी रही। इसके साथ ही सोमवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पछुआ हवाओं के चलने के कारण 16 दिसंबर यानि कि आज घना कोहरा और गलन बढ़ने की संभावना है। सोमवार को कोहरे की वजह से सुबह नौ वजह तक लगभग 10 मीटर की दृश्यता रही।
विज्ञापन

कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय के माैसम विभाग के अनुसार 16 दिसंबर तक घना कोहरा रहेगा। ऐसे में रबी की फसल को पाला से बचाने के लिए सिंचाई करने की जरूरत है। इसी तरह पालतू पशुओं को खुले में बांधने से बचने की सलाह दी गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बीते पांच दिनों में इटावा दूसरी बार प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा है। इससे पहले 10 दिसंबर को 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जिला प्रदेश में सबसे ठंडा रहा था। वहीं बीते 10 दिनों के तापमान की बात करें तो जिले का तापमान साढ़े आठ डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है।
-
कोहरे से पार पाकर बच्चों ने दी परीक्षा
चकरनगर। तहसील क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही भीषण कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई और पांच मीटर की दूरी पर भी लोग साफ दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके बावजूद छात्र-छात्राएं घने कोहरे में परीक्षा देने के लिए स्कूल व कॉलेज जाते नजर आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें