फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुपनिया सब स्टेशन पर बनाएंगे जाएंगे वाटर स्टोरेज टैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बुपनिया स्थित 33 केवी बिजली सब स्टेशन को बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से सुरक्षित रखने के लिए बिजली निगम ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सब स्टेशन परिसर में एंटी-फ्लड वाल तथा पानी एकत्र करने के लिए वाटर कलेक्शन टैंक बनाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन




बिजली निगम की सिविल विंग की ओर से इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम की सिविल विंग के अधिशासी अभियंता गौरव गुलिया ने बताया कि बरसात के मौसम में कई बार सब स्टेशन परिसर में पानी भर जाता है जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। जलभराव के कारण उपकरणों को नुकसान पहुंचने और बिजली व्यवस्था बाधित होने की आशंका भी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।



योजना के तहत सब स्टेशन के चारों ओर फ्लड प्रोटेक्शन वाल बनाई जाएगी ताकि बाहरी पानी परिसर में प्रवेश न कर सके। इसके साथ ही परिसर में विशेष वाटर कलेक्शन टैंक तैयार किए जाएंगे, जिनमें बारिश का पानी एकत्र किया जाएगा। इससे जलभराव की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनका कहना है कि बारिश शुरू होने से पहले इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें