-फोटो 92 : मांडोठी बाजार में बारिश बंद होने के 30 घंटे बाद भी भरा रहा पानी। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। मांडोठी बाजार में बुधवार को हुई बारिश के 30 घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी। मुख्य सड़क और दुकानों के सामने जलभराव रहने से वीरवार को भी लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य सड़क और कई दुकानों के सामने पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा।
स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, विवेक शर्मा और प्रदीप कुमार ने बताया कि लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढे पानी में डूबे होने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जा रही। नालों की समय पर सफाई नहीं होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है।
निवासियों ने प्रशासन से पंप लगाकर जल्द पानी निकलवाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस समस्या से राहत मिल सके।
-