आसन्न विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को सहूलियत देने के लिए आयोग के निर्देश पर घरों में मतदाता पर्चियां (वोट जरूर डालें) भेजी जाएंगी। इसके माध्यम से मतदाताओं को जागरूक कर हर हाल में वोट डालने का आह्वान किया जाएगा। बूथ स्तरीय आफीसरों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। इतना ही नहीं, देखरेख के लिए तहसीलदार को लगाया गया है। अगले
सप्ताह से घरों में पर्चियों के वितरण का काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने इसमें किसी तरह की शिथिलता न बरतने के निर्देश भी दिए हैं। इस बार 70 फीसदी से अधिक मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग सख्त है। मतदाताओं को मतदान को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कालेजों में जहां गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं तो वहीं, शहरी
व ग्रामीण इलाकों में रैलियां निकालकर भी महिला, पुरुष मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा ह। दूसरी तरफ पहली बार मतदाता बने युवक, युवतियों से भी मतदान
का आह्वान किया जा रहा है। आयोग के निर्देश इस बार मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए मतदाता पर्चियां(वोट जरूर डालें) भेजी जाएंगी। इसका वितरण कराने के लिए बूथ स्तरीय आफीसरों को लगाया गया हैं।
तहसीलदार करेंगे मानीटरिंग
अगले सप्ताह से मतदाता पर्चियां बांटने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों को लगाया गया है। इसकी मानीटरिंग का जिम्मा तहसीलदार को सौंपा गया है। तहसीलदार अपनी देखरेख में पर्चियों का वितरण करेंगे। आयोग का सख्त निर्देश है कि चुनावी कार्य में किसी तरह की हीलाहवाली नहीं बरतनी जानी चाहिए।
फर्जी वोटों की खुलेगी पोल
जिला प्रशासन की ओर से मतदाता पर्चियां जो घरों मभेजी जा रहीं हैं, वे उन्हीं को मिलेंगी, जिनका मतदाता सूची में नाम दर्ज होगा और वह वोटर होगा। इस दौरान फर्जी वोटों की पोल खुलेगी, इसके साथ ही अन्य त्रुटियों को भी पूरा किया जा सकेगा।
बोले जिम्मेदार
एसडीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 23 फरवरी जनपद में चौथे चरण में होने वाले मतदान को देखते हुए अगले सप्ताह से पर्ची का वितरण शुरू करा दिया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें निर्देशित भी किया गया हैं कि वे इस कार्य को गंभीरता पूर्वक करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।