टैंगर म्यूजिक ग्रुप द्वारा टैलेंट ऑफ गॉड का आयोजन किया गया। इसमें गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम प्रेमचंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। गायन सीनियर वर्ग देविका जौहरी प्रथम, अभिषेक अग्रवाल द्वितीय और संपन्न सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में वैष्णवी दुबे प्रथम, प्रशांत यादव द्वितीय और स्मृति सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य सीनियर ग्रुप में गौरव यादव प्रथम, अंकित यादव द्वितीय और रौनी रोम्स तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य जूनियर वर्ग में हनी सिंह, आदित्य यादव प्रथम, खुशी द्वितीय और संभवी सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। मोहन लाल, ज्ञान देवी, रतनेश, रघुवीर सिंह टैंगर, संयोजक दीपू सिंह, सरिता सिंह, जतिन कुमार, प्रिया सिंह, सुनीता टैंगर आदि उपस्थित रहे। अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।