फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 26 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के आजाद नगर मोहल्ले में रविवार दोपहर विवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर उसमें झूलकर जान दे दी। पति के काम पर जाने और सास के बाजार जाने से वह बेटे के साथ थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी जितेंद्र कश्यप मजदूरी करता है। रविवार को वह काम पर गया था और उसकी मां सुशीला बाजार गई थी। घर पर पत्नी नीलम (26) और पांच साल का बेटा छोटू था।

दोपहर करीब ढाई बजे सुशीला बाजार से लौटी तो आंगन में छोटू रो रहा था। इस पर उसने बहू को आवाज लगाई लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर सुशीला कमरे के पास गई। कमरा अंदर से बंद होने पर खिड़की से झांका।
विज्ञापन


अंदर नीलम का शव फांसी पर लटक रहा था। सुशीला ने बेटे जितेंद्र को फोन पर सूचना दी। कुछ देर में वह घर पहुंच गया। जितेंद्र ने ससुर निरंकार निवासी मिठनापुर कोतवाली शाहाबाद के अलावा पुलिस को खबर दी।

पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया परिजन खुदकुशी बता रहे हैं, अभी मायकेवाले भी नहीं आए हैं। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें